ई श्रम कार्ड कैसे बनाएं ? ई श्रम कार्ड की पूरी जानकारी

इस पोस्ट में आपको ई श्रम कार्ड के बारे में सब जानकारी मिलेगी जैसे ई श्रम कार्ड क्या होता है ? ई श्रम कार्ड के क्या फायदे है ? ई श्रम कार्ड को कोन बनवा सकता है और कोन नहीं बनवा सकता है। ई श्रम कार्ड को ऑनलाइन फ्री में कैसे बनाएं आदि।

इस पोस्ट में आप पढ़ेंगे :-

ई श्रम कार्ड क्या होता है ?

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरो की आर्थिक सहायता करने के लिए सरकार द्वारा जारी किये गए श्रमिक मजूर कार्ड को ही ई श्रम कार्ड कहते है। सरकार इस कार्ड की सहायता से ही मजदूरो तक सरकारी योजनओं लग पहुचती है। मतलब जो लोगो असंगठित क्षेत्र में काम करते है यदि वो ई श्रम कार्ड बनवा लेते है तो वो लोगो सरकार के द्वारा चलाई गई श्रमिक योजनओं का लाभ उठा सकेगे।

श्रम कार्ड के फायदे या लाभ क्या है ?

ई श्रम कार्ड के जरिये सरकार के द्वारा चलाई गई सभी श्रमिक योजनओं का लाभ उठा सकेगे जैसे की :-

  1. यदि कोई श्रमिक महिला गर्भवती है तो उसके बच्चे के भरण-पोषण के लिए राशि दी जा सकती है।
  2. श्रमिकों के बच्चों के लिए भी आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जा सकती है।
  3. श्रमिको को इलाज के लिए भी आर्थिक सहायता दी जा सकती है।
  4. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ मिलेगा।
  5. पीएम श्रम योगी मानधन योजना का लाभ मिलेगा।
  6. श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना का लाभ मिल सकता है।
  7. प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना के तहत श्रमिक की मृत्यु या फिर पूर्ण विकलांगता हो जाने पर 2 लाख रूपये की बिमा राशि मिल सकती है।
  8. यदि श्रमिक दुर्घटना में आंशिक रूप से विकलांग हो जाता है तो उसे बिमा योजना में से 1 लाख रूपये मिल सकते है।
  9. ई श्रम कार्ड की सहायता से श्रमिक भविष्य में अलग अलग सामाजिक सुरक्षा योजनओं का लाभ भी ले सकेगे।

ई श्रम कार्ड के सभी लाभ लेने के लिए आपको पहले ई श्रम कार्ड बनवाना होगा। ई श्रम कार्ड आप कैसे बनवा सकते है और कोन कोन बनवा सकता है उसकी पूरी जानकारी आपको निचे मिल जाएगी।

ई श्रम कार्ड को कोन कोन बनवा सकता है ?

असंगठित क्षेत्र से जुड़े सभी श्रमिक, कामगार या मजदुर जो ईपीएफओ और ईएसआईसी का कर्मचारी नहीं है वो सभी ई श्रम कार्ड बनवा सकते है। ई श्रम कार्ड को आप ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ही फ्री में आसानी से बना सकते हो। सिर्फ आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

असंगठित श्रमिक, मजदूर क्या है ? और असंगठित क्षेत्र क्या है ?

जिस क्षेत्र में रोजगार की शर्तें तय नहीं होती है उसे असंगठित क्षेत्र कहते है। अब आपको असंगठित क्षेत्र का तो पता चल गया है की असंगठित क्षेत्र क्या होता है लेकिन असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक, मजदुर या कामगार कोन होते है ? तो देखिये कोई भी व्यक्ति जो घर से काम करता हो या किसी के घर पर काम करता हो या जो व्यक्ति असंगठित क्षेत्र में काम करता हो लेकिन ईपीएफओ और ईएसआईसी का कर्मचारी नहीं है उसे श्रमिक, कामगार या मजदुर कहा जाता है।

ई श्रम कार्ड को कोन नहीं बनवा सकते है ?

ईपीएफओ और ईएसआईसी के कर्मचारी ई श्रम कार्ड को नहीं बनवा सकते है ई श्रम कार्ड को सिर्फ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक, मजदुर या कामगार ही बनवा सकते है।

ई श्रम कार्ड के लिए कोन कोन से डॉक्यूमेंट चाहिए ?

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपको निचे दिए गए डॉक्यूमेंट की जरुरत होगी।

  • आधार नंबर
  • आधार कार्ड में जुड़ा मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट नंबर
  • बैंक के IFSC कोड
  • खाता धारक का नाम

ई श्रम कार्ड कैसे बनाएं ?

ई श्रम कार्ड बनाना बहुत ही आसान है आप घर बेठे ही बिलकुल फ्री में अपना ई श्रम कार्ड बना सकते हो। निचे हर एक स्टेप के बारे में बताया गया है की कैसे आप ऑनलाइन ई श्रम कार्ड बना सकते है।

Step 1. ई श्रम की वेबसाइट खोले

ई श्रम कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले ई श्रम की वेबसाइट खोले।

Step 2. REGISTER on e-Shram ऑप्शन पर क्लिक करे

e shram card website

ई श्रम की वेबसाइट खोने के बाद REGISTER on e-Shram ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 3. मोबाइल नंबर लिखे

e shram card me mobile number
  1. REGISTER on e-Shram ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। अब आपके आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर है लिखे।
  2. उसके बाद Captcha लिखे।
  3. के बाद Send OTP ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 4. मोइबले OTP लिखे

e shram card otp

Send OTP ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उस OTP को Enter OTP ऑप्शन में लिखे और Submit ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 5. आधार नंबर लिखे

e shram card kaise banaye
  1. Sumit ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। अब आपको सबसे पहले अपने आधार कार्ड नंबर लिखने है।
  2. उसके बाद OTP ऑप्शन को सेलेक्ट करे।
  3. के बाद Captcha लिखे।
  4. उसके बाद यदि आप फॉर्म को इंग्लिश में देखना चाहते है तो English पर क्लिक करे और यदि फॉर्म हिंदी में देखना चाहते है तो Hindi पर क्लिक करे।
  5. उसके बाद नियम और शर्तो को सहमती दे। उसके लिए दिए गए चेक बॉक्स पर क्लिक करे।
  6. उसके बाद Submit ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 6. आधार OTP लिखे

e shram card me aadhar otp

Submit ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर ऐड है उस पर एक OTP कोड आएगा उस OTP को Enter OTP ऑप्शन में लिखे और Validate ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 7. आधार कार्ड की डिटेल्स वेरीफाई करो

e shram card me name

Validate ऑप्शन पर क्लिक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपके आधार कार्ड की सभी जानकारी आपको दिखाई जाएगी आपको सभी जानकारी को अच्छे से चेक कर लेना है। यदि सब सही है तो Continue To Enter Other Details ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 8. निजी जानकारी भरे

e shram card me personal information

Continue To Enter Other Details ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा इसमें आपको अपनी निजी जानकरी भरनी है जैसे की Mobile Number, Email, Marital Status, Father Name, Social Category, Blood Group, Differently Abled और Nominee Details। इनमे आपको सभी जानकारी भरनी अनिवार्य नहीं है सिर्फ वही जानकारी भरनी अनिवार्य है जिसके आगे लाल स्टार (*) लगा हुआ है। सभी जानकरी भरने के बाद Save & Continue ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 9. पता लिखे (address)

e shramik card address

Save & Continue ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा इसमें आपको अपना पता (address) लिखना होगा और साथ में आपको ये भी बताना होगा की वर्तमान पते पर आप कब से रह रहे हो। अपना पता भरने के बाद Save & Continue ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 10. शिक्षा और आय की जानकारी बताएं

e shramik card me education

Save & Continue ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। इसमें पेज में आपको आपकी शैक्षणिक योग्यता और मासिक आय बतानी होगी और उसके बाद Save & Continue ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 11. व्यवसाय के बारे में बताएं

e shramik card occupation

Save & Continue ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। इसमें पेज में आपको अपना व्यवसाय बताना होगा। मतलब आप जो काम करते हो उसकी जानकारी देनी होगी। Primary Occupation ऑप्शन में आपको i का आइकॉन मिलेगा उस पर क्लिक करे के आप सभी व्यवसाय की लिस्ट भी चेक कर सकते हो या निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे के उस लिस्ट को आप अभी भी डाउनलोड कर सकते है। यहाँ आपको सभी जानकारी भरनी अनिवार्य नहीं है सिर्फ वही जानकारी भरनी अनिवार्य है जिसके आगे लाल स्टार (*) लगा हुआ है। सभी जानकरी भरने के बाद Save & Continue ऑप्शन पर क्लिक करे।

NCO Code 5 List PDF

Step 12. बैंक अकाउंट जानकारी लिखे

e shramik card me bank accound details

Save & Continue ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा उसमे आपको आपके बैंक अकाउंट की जानकारी लिखनी होगी जैसे – बैंक अकाउंट नंबर, नाम, IFSC कोड, बैंक का नाम, ब्रांच का नाम आदि। ई श्रम कार्ड की योजनाओं के जो पैसे मिलेगे वो सभी इस बैंक अकाउंट में आयेगे तो बैंक अकाउंट की सभी जानकारी ध्यान से भरे।

Step 13. सभी जानकारी को वेरीफाई करे

edit e shram card

Save & Continue ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। इसमें पेज में आपके द्वार भरी गई सभी जानकरी आपको दिखाई जाएगी। अब आपको सभी जानकारी को एक बार अच्छे से चेक कर लीजिये। यदि आपने गलती से को जानकारी गलत भर दी है तो आप Edit ऑप्शन पर क्लिक करे के उस जानकारी को सही कर सकते है और यदि आपने सभी जानकारी सही भरी है तो Submit ऑप्शन पर क्लिक करे के फॉर्म को सबमिट करे।

Step 14. ई श्रम कार्ड डाउनलोड करे

download e shramik card

Submit ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका ई श्रम कार्ड बन जायेगा। अब आप Download UAN Card ऑप्शन पर क्लिक करे के अपना ई श्रम कार्ड को डाउनलोड कर लीजिये। आपका ई श्रम कार्ड एक PDF फाइल में डाउनलोड होगा। आप इसका प्रिंट निकल लीजिये यदि आपके पास प्रिंटर नहीं है तो आप किसी फोटोकॉपी दुकान में जाकर अपने ई श्रम कार्ड का प्रिंट निकलवा लीजिये।

यह भी पढ़े :- ई श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करे ?

तो देखा आपने ई श्रम कार्ड बनाना कितना आसान है यदि अभी भी आपके कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट करे हम आपके सभी कमेंट का जवाब देने की कोशिश करेंगे। नीचे सवाल और जवाब अनुभाग के अंदर हमने कुछ सवालों के जवाब पहले ही दे दिए है जो आम तोर पर ई श्रम कार्ड के बारे में पूछे जाते है।

सवाल और जवाब :-

ई श्रम कार्ड में पैसे कैसे चेक करे ?

ई श्रम कार्ड के पैसे आपको आपके बैंक अकाउंट में चेक करने होगे क्योंकि ई श्रम कार्ड की योजनाओं के पैसे सीधे आपके बैंक अकाउंट में आएंगे।

ई श्रम कार्ड मोबाइल से कैसे बनाये ?

मोबाइल में गूगल क्रोम ब्राउज़र का इस्तेमाल करें के आप ई श्रम कार्ड बना सकते है। ई श्रम कार्ड बनाने की जो प्रक्रिया है वो कंप्यूटर और मोबाइल में एक जैसी रहेगी।

ई श्रम कार्ड में फोटो कैसे लगाए ?

ई श्रम कार्ड या ई श्रमिक कार्ड में फोटो अलग से लगाने की जरुरत नहीं है क्योंकि आपके आधार कार्ड में जो फोटो है वहीं फोटो आपके ई श्रम कार्ड में भी आएगी।

ई श्रम कार्ड में पैसे कब आएंगे ?

जो ई श्रम कार्ड की योजनाएं चल रही है या आगे भविष्य में जो योजनाएं ई श्रम कार्ड में चलाई जाएगी उन योजनाओं के अनुसार ही आपके ई श्रम कार्ड में पैसे आएंगे।

ई श्रमिक कार्ड में कितना पैसा मिलता है ?

ई श्रमिक कार्ड की योजनाएं के अनुसार ही ई श्रमिक कार्ड धारक को पैसा मिलता है।

ई श्रम कार्ड में एज कितनी होनी चाहिए ?

ई श्रम कार्ड या ई श्रमिक कार्ड में एज 16 से 59 तक होनी चाहिए।

Leave a Comment