ई श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करे ? सिर्फ 9 स्टेप में जाने

ई श्रम कार्ड या ई श्रमिक कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करना बहुत ही आसन है। ई श्रम कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपके पास आपके आधार नंबर और आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर ऐड है वो आपके पास होने जरुरी है।

ई श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करे ?

Step 1. ई श्रम की वेबसाइट खोले

ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ई श्रम की वेबसाइट खोले।

Step 2. REGISTER on e-Shram ऑप्शन पर क्लिक करे

ई श्रम कार्ड वेबसाइट

ई श्रम की वेबसाइट खोने के बाद REGISTER on e-Shram ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 3. अपना मोबाइल नंबर लिखे

e shram card me mobile number
  1. REGISTER on e-Shram ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। अब आपके आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर है लिखे।
  2. उसके बाद Captcha लिखे।
  3. उसके बाद Send OTP ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 4. मोइबले OTP लिखे

e shram card mobile otp

Send OTP ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उस OTP को Enter OTP ऑप्शन में लिखे और Submit ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 5. अपना आधार नंबर लिखे

e shram card me aadhar card number
  1. Sumit ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। अब आपको सबसे पहले अपने आधार कार्ड नंबर लिखने है।
  2. उसके बाद OTP ऑप्शन को सेलेक्ट करे।
  3. उसके बाद Captcha लिखे।
  4. उसके बाद यदि आप फॉर्म को इंग्लिश में देखना चाहते है तो English पर क्लिक करे और यदि फॉर्म हिंदी में देखना चाहते है तो Hindi पर क्लिक करे।
  5. उसके बाद नियम और शर्तो को सहमती दे। उसके लिए दिए गए चेक बॉक्स पर क्लिक करे।
  6. उसके बाद Submit ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 6. आधार OTP लिखे

e shram card aadhar card otp

Submit ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर ऐड है उस पर एक OTP कोड आएगा उस OTP को Enter OTP ऑप्शन में लिखे और Validate ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 7. आधार कार्ड की डिटेल्स वेरीफाई करो

e shram card ka aadhaar card verification

Validate ऑप्शन पर क्लिक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपके आधार कार्ड की सभी जानकारी आपको दिखाई जाएगी। अब आपको पहले “I agree that all the information show above are correct” ऑप्शन पर क्लिक करना है उसके बाद Update E-Kyc Information ऑप्शन पर क्लिक करे।

Step 8. DOWNLOAD UAN CARD ऑप्शन पर क्लिक करे।

download e shram card

Update E-Kyc Information ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज में आपको DOWNLOAD UAN CARD का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।

Step 9. अपना ई श्रम कार्ड डाउनलोड करे

e shramik card download

DOWNLOAD UAN CARD ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपका ई श्रम कार्ड दिखाया जायेगा और इसी पेज में आपको DOWNLOAD UAN CARD का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे के आप अपना ई श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते है। आपका ई श्रम कार्ड एक PDF फाइल में डाउनलोड होगा। आप इसका प्रिंट निकल लीजिये यदि आपके पास प्रिंटर नहीं है तो आप किसी फोटोकॉपी दुकान में जाकर अपने ई श्रम कार्ड का प्रिंट निकलवा लीजिये।

तो देखा आपने ई श्रम कार्ड को डाउनलोड करना कितना आसन है सिर्फ 9 स्टेप में ही आप अपना ई श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते हो। यदि अभी भी आपके कोई सवाल है तो आप कमेंट कर के अपने सवाल पूछ सकते हो मैं आपके सभी सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करुगा।

सवाल और जवाब :-

ई श्रम कार्ड को डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए ?

ई श्रम कार्ड या ई शर्मिक कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपके पास आपके आधार नंबर और आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर होना चाहिए।

ई श्रम कार्ड को कैसे चेक करे ?

ई श्रम कार्ड की वेबसाइट को खोले और REGISTER on e-Shram ऑप्शन पर क्लिक कर के आप अपना ई श्रम कार्ड या ई श्रमिक कार्ड चेक कर सकते है।

ई श्रमिक कार्ड में लॉगिन कैसे करें?

ई श्रमिक कार्ड की वेबसाइट खोलने के बाद REGISTER on e-Shram ऑप्शन पर क्लिक कर के आप ई श्रमिक कार्ड में लॉगिन कर सकते है।

Leave a Comment